Monday 28 May 2018

डॉ. रामनाथ शोधार्थी की ग़ज़ल - प्यारे इस प्यार का मज़: है अलग (پیارے اس پیار کا مزہ ہے الگ)

प्यारे इस प्यार का मज़: है अलग
 (پیارے اس پیار کا مزہ ہے الگ)



प्यारे इस प्यार का मज़: है अलग
ग़म-ए-दिलदार का मज़: है अलग
پیارے اس پیار کا مزہ ہے الگ
غمِ دلدار کا مزہ ہے الگ
प्यारे इक़रार का मज़: है अलग
और इनकार का मज़: है अलग
پیارے اقرار کا مزہ ہے الگ
اور انکار کا مزہ ہے الگ
पूरी दुनिया हसीन है लेकिन 
तेरे दीदार का मज़: है अलग

پوری دُنیا حسین ہے لیکن
تیرے دیدار کا مزہ ہے الگ
मान मत जाना रूठकर फ़ौरन
क्योंकि इसरार* का मज़: है अलग * हठ/ज़िद करना
مان مت جانا روٹھ کر فوراً
کیونکہ اصرار کا مزہ ہے الگ
सज्द-ए-रब का लुत्फ़ अलग है मियां
सज्द-ए-यार का मज़: है अलग
سجدہِ رب کا لطف الگ ہے میاں
سجدہِ یار کا مزہ ہے الگ
गुफ़्तगू करके देख ली सबसे
तुझसे गुफ़्तार का मज़: है अलग
گُفتگو کرکے دیکھ لی سب سے
تُجھ سے گفتار کا مزہ ہے الگ
एक बोसे का भी है अपना मज़:
पर लगातार का मज़: है अलग
ایک بوسہ کا بھی ہے اپنا مزہ
پر لگاتار کا مزہ ہے الگ
दिल जो कहता है मैं वो करता हूं
दिल के मेयार का मज़: है अलग
دل جو کہتا ہے میں وہ کرتا ہوں
دل کے معیار کا مزہ ہے الگ
फूल दर फूल का अलग है मज़:
ख़ार दर ख़ार का मज़: है अलग
پھول در پھول کا الگ ہے مزہ
خار در خار کا مزہ ہے الگ
अपना-अपना मज़: है हर शै का
हर ग़ज़लकार का मज़: है अलग
اپنا اپنا مزہ ہے ہر شے کا
ہر غزل کار کا مزہ ہے الگ
'नाथ' देखे हैं बहुतों के अश'आर
तेरे अश'आर का मज़: है अलग
'ناتھ' دیکھے ہیں بہتوں کےاشعار
تیرے اشعار کا مزہ ہے الگ
........
शायर- डॉ. रामनाथ शोधार्थी
Poet-  Dr.  Ramnath Shodharthi
Mobile- 096125 01437
Social website-  https://twitter.com/shodharthi
कवि परिचय- डॉ. रामनाथ शोधार्थी प्राणीविज्ञान शास्त्र में पी.एच.डी. हैं लेकिन विशाल जनसमुदाय के बीच अपनी बिलकुल ही अलग तरह की शायरी के लिए जाने जाते हैं. इनकी शायरी एक बयान होती है जो ये समय-समय पर समाज को सम्प्रेषित करते रहते हैं. बहुत कम उम्र में अपनी अलग लीक बनाकर चलनेवाले शायरों और आलोचकों के बीच अपनी अलग पहचान बना पाने में कामयाब हुए हैं. ये अभी अविवाहित हैं.


2 comments:

  1. Bahut bahut shukriya mohtaram Hemant Das Him sahib۔
    بہت بہت شکریہ محترم ہیمنت داس ہیم صاحب۔

    ReplyDelete
    Replies
    1. आप ब्लॉग के एडिटर ही नही सितारे हैं। हार्दिक शुभकामनाएं।

      Delete